''रामायण'' की ''सीता'' दीपिका चिखलिया ने फिर धर्रा देवी अवतार, तस्वीरें देख फैंस हुए एक्साइटड

6/18/2021 1:26:29 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. डायरेक्टर रामानंद सागर की रामायण में मां सीता के किरदार से घर घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया काफी चर्चा में रहती हैं। उन्हें मां सीता के रोल में लोगों का खूब प्यार मिला है। अब एक बार फिर दीपिका ने सागर प्रोडक्शन के साथ काम के लिए हाथ मिलाया है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करके दी है।


दीपिका ने नए शो से अपना लुक शेयर किया है, जिसमें वो माता के अवतार में नजर आ रही हैं। फोटोज में वह देवी की तरह पोज दे रही हैं।

 

इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-कथाओं की भूमि से, राजा रानियों और वहां की भूमि।  

 

इसके साथ ही ट्विटर पर भी एक लुक शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा -रामायण के बाद सागर्स के साथ फिर से काम करते हुए, शो से मेरा लुक। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

दीपिका को देवी लुक में देख फैंस उनके अपमकिंग काम को लेकर बेहद उत्साहित हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

काम की बात करें तो दीपिका चिखलिया रामानंद सागर की रामायण के अलावा सीरियल विक्रम और बेताल, दादा दादी की कहानी, लव कुश, द स्वोर्ड ऑफ़ टीपू सुल्तान में भी काम कर चुकी हैं। अब वो जल्द ही सरोजिनी नायडू की बायोपिक में भी नजर आएंगी। 

 

Content Writer

suman prajapati