सलमान खान को सुशांत सिंह का दोषी ठहराने पर भड़के फैंस, बोले ''अगर दुनिया तुम्हारे खिलाफ है, तो हम दुनिया के खिलाफ हैं''

6/20/2020 10:24:53 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके फैंस का बॉलीवुड के अन्य स्टार्स के ऊपर गुस्सा फूट पड़ा है। एक्टर सलमान खान पर सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप मढ़ा जा रहा है। लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया है कि सलमान के बीइंग ह्यूमन के पोस्टर भी उतरवा दिए गए है। इसी बीच सलमान खान के फैंस उनके सपोर्ट में आगे आए हैं और #WeStandBySalmanKhan को लगातार  ट्वीट कर रहे हैं। 


बता दें बीते दिनों निर्देशक अभिनव कश्यप ने सलमान खान और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे और कहा था कि उन्होंने मेरा करियर बर्बाद करने की कोशिश की थी। वहीं जिया खान की मां राबिया ने भी बेटी के सुसाइड मामले सलमान खान पर कई आरोप लगाए थे।

इस सब के बाद सलमान के चाहने वाले आपे से बाहर हो गए और अब सोशल मीडिया पर उनके सपोर्ट में आगे आए हैं। ट्विटर पर लगातार #WeStandBySalmanKhan कर रहा है। बता दें अब तक 3 लाख से भी ज्यादा ट्विट्स सलमान के सपोर्ट में आ चुके हैं। 


फैंस ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''लव यू सलमान, अगर ये दुनिया तुम्हारे खिलाफ है तो हम दुनिया के खिलाफ है।''


दूसरे ने लिखा, ''सच कहूं तो सलमान ग्रेट और टैलेंटड इंसान हैं, बहुत सारा प्यारा, दिल से प्यार'' 
 

Edited By

suman prajapati