दीपवीर की शादी की तस्वीरें देखने के लिए तरसी फैंस की निगाहें, ट्विटर पर वायरल हुए मीम्स

11/15/2018 11:12:03 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कल इन दोनों ने लेक कोमो में कोंकणी रीति-रिवाज से शादी की है। जैसे ही ये खबर सामने आनी शुरू हुई ट्विटर पर फैंस की खुशी भी सामने आने लगी।

दीपिका  और रणवीर के फैंस जहां उनकी शादी से फूले नहीं समा रहे हैं तो वहीं उन्हें दुख इस बात का है कि वे अपने फेवरेट स्टार की शादी की तस्वीरें नहीं देख पा रहे हैं। दरअसल, शादी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पूरी तरह से इस बात का ध्यान रखा कि उनके शेयर करने से पहले सोशल मीडिया पर शादी की किसी भी तरह की फोटो लीक न हो सके। इसके लिए पहले तो काफी कम मेहमानों को शादी के लिए बुलाया गया और दूसरा ये कि उन्हें भी खास हिदायत दी गई थी।

दीपिका और रणवीर सिंह ने मेहमानों के मोबाइल फोन साथ लाने पर पाबंदी भी लगाई थी। इसकी वजह से शादी के बाद अभी तक इन दोनों की कोई भी तस्वीर सामने नहीं आ पाई, जिसके चलते फैंस काफी निराश हुए हैं।  

 

दीपवीर के फैंस ने ये निराशा सोशल मीडिया पर भी जमकर साझा की। इतना ही नहीं इन दोनों की फोटो के इंतजार में फैंस के अब सब्र का बांध भी टूट रहा है। 

बता दें कि आज दोनों सिंधी रीति रिवाज से शादी करेंगे। इसके बाद ये कपल 21 तारीख को बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी देगा और 28 को मुंबई में रिसेप्शन होगा। 

 

 

 

Neha