तैमूर की पॉपुलेरिटी से मम्मी करीना दिखीं परेशान, सेल्फी लेने आए शख्स पर यूं निकाली भड़ास

2/21/2019 4:03:54 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ अपने लाडले को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहते हैं। नन्हें तैमूर अक्सर स्पॉट होते रहते हैं। उनकी देखरेख के लिए नैनी और गार्ड्स हमेशा छोटे नवाब के साथ होते हैं।

जब भी सैफ और करीना बेटे के साथ बाहर होते हैं तो उनकी सुरक्षा पर पूरा ध्यान देते हैं। तैमूर पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। लेकिन कभी-कभी तैमूर की यही पॉपुलैरिटी उनके पेरेंट्स पर भारी पड़ जाती हैं।

दरअसल, बीते दिन करीना बेटे तैमूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। इस दौरान जब वह एयरपोर्ट से बाहर निकलकर गाड़ी की तरफ जा रही थीं तब एक शख्स अचनाक सामने आकर तैमूर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा। तब करीना ने उस शख्स को तुरंत जाने के लिए बोला और वह काफी नाराज दिखीं।

सोशल मीडिया के किंग हैं तैमूर

छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। अब तो तैमूर काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अब उनको हाय-बाय बोलते दिखते हैं। इतना ही नहीं तैमूर सोशल साइट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं। जहां तैमूर की तस्वीर नहीं नजर आती है। वहां लोग इनाया की तस्वीर को देखकर अपना दिल भर लेते है। तैमूर के साथ साथ इनाया भी बेहद क्यूट और पॉपुलर है। 

Neha