फैंन ने की फोर्सफुली kiss करने की कोशिश! आदित्य रॉय कपूर ने कुछ ऐसे संभाली सिचुएशन, देखें वीडियो

2/16/2023 11:41:56 AM

मुंबई। फैंस हमेशा अपने चहेते सितारों से मिलने के लिए एक्साइटिड रहते हैं। ऐसे में फैंस कई बार एक्टर्स के साथ ज्यादा ही क्लोज हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ भी हुआ। मुंबई में बीते बुधवार को डिज्नी+ हॉटस्टार सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद, आदित्य रॉय कपूर को फैंस के साथ बातचीत करते स्पॉट किया गया, जो थिएटर के बाहर उनका इंतजार कर रहे थे। तभी एक महिला ने उनके साथ सेल्फी ली और फिर उन्हें फोर्सफुली किस करने की कोशिश की। हालांकि, आदित्य ने इस पर ज्यादा रिएक्ट ना करते हुए चुप चाप वहां से निकलने का फैसला लिया।

PunjabKesari

ऑनलाइन सामने आए एक वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि कैसे महिला फैंन एक्टर को किस करने की कोशिश कर रही है। हालाँकि, एक्टर ने उससे एक सुरक्षित दूरी बनाए रखी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @varindertchawla

फैंस वीडियो पर कमेंट करते हुए आदित्य रॉय कपूर की तारीफ कर रहे हैं कि कैसे उन्होने इस सिचुएशन को समझदारी से संभाला।

PunjabKesari

आदित्य को अगली बार सारा अली खान के साथ अनुराग बसु की ‘मेट्रो … इन दिनो’ में देखा जाएगा।

PunjabKesari

‘नाइट मैनेजर’ में अनिल कपूर, शोभिता धूलिपाला और तिलोत्तमा शोम भी हैं। सीरीज 17 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News