बच्चन साहब की तस्वीरों से अपना ऑटो रिक्शा सजा अमिताभ के घर पहुंचा फैन, केक काटकर मनाया बिग बी का जन्मदिन

10/11/2022 1:18:18 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का आज बर्थडे हैं। 11 अक्टूबर को दिग्गज एक्टर 80 के साल के हो गए हैं। बिग बी के बर्थडे पर उनके फैंस में एक अलग ही जोश देखने को मिल रहा है और वह अपने-अपने अंदाज में एक्टर का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इन्हीं में से उनका एक फैन ऐसा भी दिखा, जिसने अमिताभ के बर्थडे पर अपना पूरा ऑटो उनकी तस्वीरों से सजा डाला। 

PunjabKesari

 

अमिताभ बच्चन के इस फैन का नाम सत्यवान गीते है, जो पेशे से एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर हैं। सत्यवान हर साल अपने फेवरेट एक्टर का बर्थडे पूरे जोश से मनाते हैं। वह हर साल अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर ऑटो रिक्शा को फूलों से सजाता है।

PunjabKesari

 

इस बार भी सत्यवान जुहू स्थित उनके जलसा बंगले के बाहर अपने ऑटो रिक्शे को लेकर पहुंचे, जो उनकी तस्वीरों से सजा हुआ था। सत्यवान ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और लोगों को केक बांटा। इस फैन का अमिताभ को बर्थडे विश का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है।

PunjabKesari


सत्यवान के मुताबिक, 3 साल पहले अमिताभ बच्चन उनके ऑटो रिक्शा में सफर भी कर चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News