दिल्ली एयरपोर्ट पर फैन ने की Priyanka के साथ बदतमीजी, सेल्फी के लिए सिक्योरिटी गार्ड से लिया पंगा
5/13/2023 1:42:44 PM

मुंबई। अपनी बहन परिणीती चोपड़ा की सगाई के लिए दिल्ली पहुंची प्रियंका चोपड़ा को देख फैंस की भीड़ उमड़ गई। उन्हें आज सुबह एयरपोर्ट पर देखा गया। एक्ट्रेस कैजुअल कूल लुक में नजर आईं। इसी बीच एक फैन सेल्फी के लिए एक्ट्रेस के कुछ ज्यादा ही नजदीक आने की कोशिश करता दिखा।
दरअसल प्रियंका चलते-चलते सभी के साथ सेल्फी ले रहीं थीं कि इतने में काली टीशर्ट पहने एक लड़का आता है और सेल्फी के बहाने कलोज आने की कोशिश करता है, सिक्योरिटी गार्ड उसे पीछे हटाते हैं।
एयरपोर्ट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर लोग बढ़ चढ़कर कमेंट कर रहें हैं। बता दें कि आज दिल्ली के कपूरथला हाउस में परिणीति चोपड़ा की सगाई होने वाली है। खबर है कि परिणीति की सगाई आप पार्टी के नेता राघव चड्ढा से हो रही है।
जब तक सगाई की फोटोज सामने नहीं आ जाती कुछ कहा नहीं जा सकता।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ganga Dussehra: गंगा दशहरा पर इन 3 शुभ योगों में दान-पुण्य करने से होगी धन की प्राप्ति

Nirjala Ekadashi पर इन 5 उपायों से करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न, होगी धन की बरसात

Mahesh Navami 2023: महादेव के इन 108 नामों का करें जाप, आपको मिलेगा मनचाहा वरदान

यात्रियाें की बढ़ती संख्या के चलते रेलवे ने चलाई 4 समर स्पेशल ट्रेन, जानिए क्या रहेगा इनका शेड्यूल