अल्लू अर्जुन को फैन ने गिफ्ट की 160 साल पुरानी पिस्टल, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

10/1/2021 11:03:47 AM

मुंबई. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की भारत ही नहीं विदेश में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। हाल ही में अल्लू अर्जुन यूएई के ट्रिप पर गए थे। इस दौरान वहां से लौटते समय एक्टर कुछ ऐसा गिफ्ट मिला, जिसने उनके इस ट्रिप को यादगार बना दिया। दरअसल, अल्लू अर्जुन को उनके एक बिजनेसमैन फैन ने 160 साल पुरानी पिस्टल गिफ्ट की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में अल्लू अर्जुन ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। कैप से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। बिजनेसमैन फैन एक्टर को पिस्टल गिफ्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बिजनेसमैन फैन का नाम रियाज Kilton है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari
काम की बात करें तो अल्लू अर्जुन फिल्म पुष्पा में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन की डकैती पर आधारित है। सुकुमार इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। मेकर्स ने इस फिल्म को इसी साल क्रिसमस के मौके रिलीज करने का फैसला लिया है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News