फैन ने वरुण धवन को दिया नायाब तोहफा, GF नताशा से है खास कनेक्शन

5/15/2019 4:42:04 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन इंडस्ट्री के एक ऐसे स्टार हैं जो अपने फैंस के साथ हमेशा फ्रेंडली रहते हैं। वरुण खास टाइम न‍िकालकर फैंस को मिलते भी हैं। एक बार फिर वरुण का यह अंदाज देखने को मिला। दरअसल, वरुण को डांस क्लास के बाहर स्पाॅट किया गया।

फैंस को बाहर देखकर वरुण ने उनके साथ कई तस्वीरें क्लिक करवाईं।

तस्वीरों की खास बात यह है कि इस दौरान उनकी एक फैन ने उन्हें एक फोटो फ्रेम गिफ्ट किया। इस फ्रेम में वरुण की कई तस्वीरें लगी हुईं थी।

इस फ्रेम में वरुण की उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ भी एक तस्वीर थी। फोटो फ्रेम लेने के बाद वरुण ने फैंस संग सेल्फी भी क्लिक करवाई।तस्वीरों नें वरुण कैजुअल लुक में दिख रहे हैं। वरुण की यह तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।   

काम की बात करें तो वरुण की फिल्म कलंक हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल नहीं मचा पाई। इसके अलावा वरुण जल्द ही फिल्म स्ट्रीट डांसर मे दिखेंगे। इसके अलावा वरुण सारा अली खान के साथ कुली नंबर 1 के रीमेक में नजर आएंगे।  

 

Smita Sharma