नोरा फतेही को मिलते ही फूट-फूट कर रोने लगी फैन, एक्ट्रेस ने गले लगाकर किया प्यार, देखें वीडियो

11/12/2022 4:54:25 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही बॉलीवुड की मशहूर डांसर्स में से एक हैं, जो अपने डांस और लुक्स से कई हसीनाओं को टक्कर देती हैं। उन्होंने बहुत कम समय में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई हैं और आज लाखों लोगों के दिलों में राज करती हैं। न सिर्फ लड़के बल्कि लड़कियां भी नोरा को करीब से फॉलो करती हैं। अब हाल ही में एक गर्ल फैन नोरा अपने सामने देख रो पड़ी और उनके पैरों में गिर गई। इस पर एक्ट्रेस ने उन्हें बहुत प्यार से ट्रीट किया। यह वीडिया सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा फतेही की एक फैन उनसे मिलने के लिए झलक दिखला जा 10 के सेट के बाहर पहुंची और उन्हें देखते ही जोर-जोर से रोने लग गईं। इस पर नोरा ने इस गर्ल फैन को गले लगा लिया और उनसे उनका नाम पूछा। इसके बाद नोरा ने फैन के माथे पर प्यार से किस किया और कई बातें कीं। एक्ट्रेस  का ये स्वीट अंदाज उनकी फैन को खूब पसंद आया और वह उनके पैरों को छुने लगीं। इस पर नोरा ने फैन को उठाकर अपने गले लगा लिया।


नोरा का फैन संग यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और अन्य फैंस कमेंट कर इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News