अक्षय से मिलने 900 किमी पैदल चलकर गुजरात से मुंबई पहुंचा फैन, एक्टर ने शेयर की वीडियो

9/1/2019 3:09:34 PM

बॉलीवुड तड़का टीम। फैन्स अपने फेवरेट स्टार से मिलने किसी भी हद तक जा सकते हैं। बॉलीवुड सितारों के दुनिया भर में बड़ी संख्या में फैंस हैं जो उनके लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसे ही एक एक्टर हैं अक्षय कुमार, जो देश के सबसे पसंदीदा एक्टर्स में से एक हैं। अपनी भूमिकाओं के साथ, उन्होंने कई लोगों के दिलों को छुआ है जो हमेशा उनकी अगली फिल्म के स्क्रीन पर हिट होने का इंतजार करते हैं। अक्षय कुमार ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने एक डाई-हार्ड फैन का एक वीडियो शेयर किया, जो द्वारका (गुजरात) से मुंबई एक्टर से मिलने जाता है! वह एक्टर से मिलने के लिए 18 दिनों तक लगातार चला। अक्षय ने इस मूमेंट को अपने लाखों फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

It’s always great to meet you all and I’m grateful for all the love you give me but a request to please not do these things...focus your time, energy and resources in bettering your life, that’ll make me the happiest 🙏🏻 Wishing Parbat all the very best

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on Sep 1, 2019 at 12:36am PDT

वीडियो को शेयर करते हुए, अक्षय ने कहा, "मेट परबत, उन्होंने द्वारका से यहां तक 900 किलोमीटर की दूरी तय की और रविवार को मुझसे मिलने के लिए 18 दिनों में मुंबई पहुंचने के लिए प्लान बनाया। अगर हमारे युवा इस तरह की योजना बना रहे हैं। और उनके लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प हैं, तो हमें कोई नहीं रोक सकता है!"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy to welcome the newest member of the Honda family...shooting today feels like home ❤️ @honda2wheelerin

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on Jul 31, 2019 at 1:16am PDT

वर्कफ़्रंट पर, अक्षय ने हाल ही में रिलीज़ हुई 'मिशन मंगल' के साथ अपने करियर में एक और माइलस्टोन जोड़ा। एक्टर को अपकमिंग फिल्म 'गुड न्यूज' और 'हाउसफुल 4' में देखा जाएगा। अक्षय फिलहाल किआरा आडवाणी के साथ 'लक्ष्मी बम' की शूटिंग कर रहे हैं।

PunjabKesari, laxmmi bomb


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News