कपिल शर्मा से फैन ने पूछा-''बेटे का नाम क्या रखा है?'' काॅमेडियन ने दिया ये जवाब

2/6/2021 11:22:20 AM

मुंबई: काॅमेडियन कपिल शर्मा के घर हाल ही में खुशियों ने दस्कत दी है। कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ ने 1 फरवरी को बेटे को जन्म दिया। इस बात की जानकारी खुद कपिल ने फैंस को ट्वीट कर दी थी।

बस फिर क्या था कपिल के करीबियों ने और उनके चाहने वालों ने जमकर बधाईयां दी। बेटे के दो दिन बाद ही कपिलने एक और ट्वीट करते हुए सभी फैन्स, दोस्तों और चाहने वालों को शुक्रिया अदा किया।

 

कपिल ने अपने और पत्नी गिन्नी की तरफ से ट्वीट करते हुए लिखा- 'हमारे नन्हें बेटे के लिए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।' वहीं अब कपिल के फैंस काॅमेडियन के बेटे का नाम जानने के लिए काफी उत्सुक हैं।  इसी बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने कपिल से मजेदार सवाल पूछ डाला।

इस पर कपिल का जवाब खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यूजर ने सवाल में उनके बेटे का नाम पूछा। इसके जवाब में कपिल ने एक ट्वीट के जरिए जवाब दिया है। कपिल ने लिखा-'धन्यवाद, लेकिन अभी नामकरण नहीं हुआ है।' इससे यह तो साफ हो गया कि अभी तक उनके बेटे का नामकरण नहीं हुआ है।

बता दें कि कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी दिसंबर साल 2018 में हुई थी। उनके घर 10 दिसंबर 2019 को एक प्यारी बेटी का जन्म हुआ था। कपिल और गिन्नी ने अपनी बेटी का नाम अनायरा शर्मा रखा है।पिछले साल लॉकडाउन के बाद से गिन्नी की प्रेग्नेंसी की खबरें आईं थी  लेकिन कपिल ने इस मामले पर चुप्पी बनाई थी।

इसी साल जब उनके शो के बंद होने की खबरें आने लगी तब उन्होंने कहा था कि वह कुछ दिनों के लिए ब्रेक लेकर वह अपनी पत्नी और परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं, क्योंकि वो अपने पहले बच्चे के समय गिन्नी को वक्त नहीं दे पाए थे।

Content Writer

Smita Sharma