वरुण धवन की शादी में जा पहुंचा ये जबरा फैन, एक्टर को वेडिंग गिफ्ट देने के लिए बनाए 100 फोटो का स्केच

1/25/2021 3:32:56 PM

मुंबई: एक्टर वरुण धवन ने 24 जनवरी को गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी रचाई। कपल ने पंजाबी रीति रिवाज से शादी रचाई। इस शादी में कपल की फैमिली और कुछ करीबी शामिल हुए। दोनों ने मुंबई से दूर अलीबाग में द मेंशन हाउस में सात फेरे लिए। लेकिन इस दौरान अलीबाग में वरुण का एक जबरा फैन एक्टर के लिए तोहफा लेकर पहुंचा।

शुभम नाम का एक शख्स 100 फोटो स्केच लिएवरुण धवन से मिलने  से मिलने 120 किलोमीटर दूर पहुंचा।

वरुण का ये फैन शुभम मयेकर वरुण को उनके शादी के मौके पर बधाई देने अलीबाग पहुंचा है, लेकिन कोविड की वजह से वरुण का फैनउनसे मिल नहीं पाया।

फैन ने एक्टर के कबीर 100 तस्वीर के स्केच खुद बनाए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

वरुण ने अपनी शादी की तस्वीरें खुद फैंस संग शेयर की थीं। एक तस्वीर में दोनों मंडप में बैठे हैं। कपल के पीछे वरुण के माता-पिता करुणा धवन और डेविड धवन दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर मेंदोनों एक दूसरे की हाथ पकड़कर सात फेरे लेते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरें शेयर कर वरुण ने लिखा- प्यार अब ज़िंदगीभर के लिए ऑफिशियल हो गया। 

Smita Sharma