स्ट्रोक के बाद लकवे का शिकार हुईं शाहरुख की को-स्‍टार शिखा मल्होत्रा,कोरोना काल में नर्स बन अस्पताल में की थी ड्यूटी

12/12/2020 9:06:46 AM

मुंबई: बॉलीवुड फैंस के लिए एक और बुरी खबर आ रही है। शाहरुख खान  की फिल्म फैन में नजर आ चुकी एक्‍ट्रेस शिखा मल्‍होत्रा ब्रेन स्ट्रोक के बाद अब लकवे की शिकार हो गई हैं। उन्हें जुहू के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि उनके शरीर का दाहिना हिस्सा काम नहीं कर रहा है। इस बात की जानकारी शिखा के मैनेजर अश्विनी शुक्ल ने एक पोस्ट शेयर कर दी। उन्होंने इंस्टा पर शिखा की हाॅस्पिटल से तस्वीर शेयर की।

इसके साथ उन्होंने लिखा-'शिखा मल्होत्रा आज फिर एक बार हॉस्पिटल में, कोविड से जंग जीतने के एक महीने के बाद 10 दिसंबर की देर रात पैरालाइसिस स्ट्रोक के चलते अस्पताल में एडमिट। बात करने में पूर्णतया असक्षम। उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थनाएं।'

कोरोना काल में नर्स बन की थी सेवा

शिखा मल्होत्रा एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक सर्टिफाइड नर्स भी हैं। कोरोना महामारी में उन्होंने मुंबई के जोगेश्वरी स्थित 'हिंदू हृदय सम्राट ट्रोमा सेंटर' में एक नर्स के तौर पर मरीजों की सेवा की थी। इस बात के लिए उनकी काफी तारीफ हुई थी। 

मरीजों की सेवा करते हुए शिखा खुद भी कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। दो अक्टूबर को उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी। 20 दिन बाद यानि 22 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी। 


बाॅलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2007 में अपनी जर्मी स्टार्ट की थी।उन्होंने पहली बार फिल्म 'द वर्ल्ड अनसीन' में काम किया था। फैन के अलावा वह तापसी पन्नू के साथ फिल्म 'रनिंग शादी.कॉम' में नजर आई थीं। इस साल उनकी फिल्म 'कांचली' रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने संजय मिश्रा के साथ काम किया था। 

Smita Sharma