मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन नील नंदा का निधन, महज 32 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

12/26/2023 11:18:17 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. साल 2023 में हमने कई चमकते सितारों को खो दिया। कई यंग स्टार्स के अचानक निधन ने फैंस को सदमे में डाल दिया। वहीं, अब साल खत्म होते-होते एक और यंग स्टार का निधन हो गया है। कॉमेडियन नील नंदा अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह महज 32 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। कॉमेडियन के अचानक निधन की खबर से उनके फैंस का बड़ा झटका लगा है और वह सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।

 

भारतीय मूल के नील नंदा लॉस एंजेलिस में रहते थे। बचपन से ही उन्हें कॉमेडी करने का बहुत शौक था और वह काफी अच्छे कॉमेडियन भी बन गए थे। छोटी सी उम्र में उन्होंने दुनिया में खूब नाम कमा लिया था, लेकिन अफसोस वह अब हमारे बीच नहीं रहे। हाल ही में उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था।

नील के मैनेजर ग्रेग वाइस ने उनके निधन की पुष्टि की है और कहा कि उन्हें ये बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि नील नंदा का निधन हो गया है। नील 11 साल से उनके क्लाइंट थे।वो उन्हें तब से जानते थे, जब वो 19 साल के थे। दोनों ने साथ मिलकर शानदार काम किया।

 

ग्रेग ने उन्हें महान कॉमेडियन और शानदार इंसान भी बताया। हालांकि, नील का निधन कैसे हुआ इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है। इन सब सवालों पर परिवार ने भी चुप्पी साधी हुई है।

 

बता दें, 32 साल के नील को जिमी किमेल लाइव और कॉमेडी सेंट्रल के एडम डिवाइन हाउस पार्टी के लिए जाना जाता है।  
 

Content Writer

suman prajapati