फेमस सितार वादक देबू चौधरी का कोरोना से निधन, दिल्ली के अस्पताल में थे भर्ती

5/1/2021 9:47:04 AM

मुंबई. कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आम लोगों के साथ स्टार्स भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। कई स्टार्स इस खतरनाक बीमारी से बिल्कुल ठीक हो गए हैं और कई इससे जिंदगी की जंग हार गए हैं। फेमस सितार वादक पंडित देवव्रत चौधरी उर्फ देबू चौधरी का कोरोना से आज सुबह निधन हो गया है। देबू ने 85 वर्ष उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

PunjabKesari
देबू चौधरी के करीबी संगीतकार जफर मिर्जा नियाजी ने बताया कि शनिवार तड़के इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। देबू चौधरी दिल्ली के गुरु तेगबहादुर अस्पताल में भर्ती थे। वहीं हालत बिगड़ने पर उनका निधन हो गया।

PunjabKesari
रिपोर्ट्स के अनुसार, देबू चौधरी इसी हफ्ते कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे। इलाज के लिए उन्हें गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया और इलाज के दौरान उनका ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरता चला गया। शुक्रवार की सुबह उनकी हालात काफी खराब हो गई तो उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी रखा गया। शनिवार तड़के उन्हें बचाया नहीं जा सका।

PunjabKesari
बता दें देबू चौधरी ने अपने जीवन के छह दशक सितार साधना को समर्पित कर दिए थे। देबू चौधरी ने युवाअवस्था में ही सितार को अपना लिया था और पूरी दुनिया का दौरा किया। अपने सितार के सुरों से लोगों को मोहित कर दिया। देबू को कई पुरस्कार मिले। उन्हें पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News