बसने से पहले ही उजड़ा घरः शादी के चंद घंटों बाद ही इस मशहूर सिंगर की मौत, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, बोलीं-मैं ये सहन नहीं कर सकती

12/1/2022 1:37:36 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. हॉलीवुड इंडस्ट्री से हाल ही में बेहद शॉक्ड और दुखद खबर सामने आई है। फेमस सिंगर जेक फ्लिंट का निधन हो गया है। उन्होंने 26 नवंबर को उन्होंने ब्रेंडा से शादी रचाई थी। हालांकि, शादी के कुछ घंटों बाद वो अपनी नींद में इस दुनिया को अलविदा कह गए। सिंगर के निधन से उनकी पत्नी ब्रेंडा और उनका परिवार बेहद सदमे में हैं। 

 

37 साल के जेक फ्लिंट ओक्लहोमा के रहने वाले थे। उनके निधन की पुष्टि  पब्लिसिस्ट क्लीफ डॉयल ने की है. उन्होंने बताया कि 26 नवंबर, शनिवार को ब्रेंडा संग शादी करने के कुछ घटों बाद जेक फ्लिंट ने नींद में दम तोड़ दिया था। उनके अचानक जाने से उनकी पत्नी ब्रेंडा का हाल बेहाल है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर पोस्ट भी शेयर किया है।


पति के निधन से दुख ब्रेंडा फ्लिंट ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'हमें अभी अपनी शादी की तस्वीरें देखनी चाहिए थीं, लेकिन मुझे इस समय अपने पति को किन कपड़ों में दफनाना है ये सोचना पड़ रहा है। लोगों को इतना दुख नहीं मिलना चाहिए। मेरा दिल चला गया है और मुझे उसकी जरूरत है। मैं चाहती हूं कि वो वापस आ जाए। मैं ये सहन नहीं कर सकती। मुझे वो यहां वापस चाहिए।' ब्रेंडा का ये पोस्ट पर यूजर्स बेहद इमोशनल हो रहे हैं और उन्हें मजबूत बनने की सलाह दे रहे हैं।

 


बता दें, जेक फ्लिंट ओक्लहोमा के रेड डर्ट म्यूजिक सीन के एम्बेसडर थे। वो एक बेहतरीन सिंगर, रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट और डिमांड में रहने वाले लाइव परफॉर्मर थे। वह हमेशा जरूरतमं आर्टिस्ट को सपोर्ट करते थे।

Content Writer

suman prajapati