चल बसे मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर परवेश सी मेहरा, कोरोना बना जान का दुश्मन

12/19/2020 3:56:01 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. साल 2020 महज कुछ दिनों में सबको अलविदा कहने जा रहा है। लेकिन ये सिनेमा जगत के कई मशहूर सितारों को अपने साथ ले जा रहा है। इस साल कई महान हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब हाल ही में 2020 में अलविदा कहने वालों की लिस्ट में एक और महान हस्ती का नाम जुड़ गया है। मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर परवेश सी मेहरा का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है। स्टार्स सोशल मीडिया जरिए उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। 

 

परवेश सी मेहरा करीब एक महीने से कोरोना वायरस से पीड़ित थे और मुंबई में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन 18 दिसंबर को शाम 4 बजे उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया। परवेश 71 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह गए।  
काम की बात करें तो परवेश सी ने फिल्म इंडस्ट्री की कई सुपरहिट फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। इस लिस्ट में राम जानें, चमत्कार, प्यार के दो पल, अशांति, शिकार- द हंटर अमॉन्ग अदर्स जैसी फिल्मे शामिल हैं।  
बताते चले साल 2020 वाकई में सबके लिए बुरा साबित हो रहा है। इस साल हमने प्रोड्यूसर परवेश सी मेहरा के अलावा ऋषि कपूर, इरफान खान, वाजिद खान, सरोज खान, सुशांत सिंह राजपूत जैसे कई बड़े कलाकारों को खो दिया।  

suman prajapati