सरहद पार से आई गुड न्यूज:पापा बने एक्टर फरहान सईद,घर में गूंजी नन्हीं शहजादी की किलकारी

1/6/2024 12:35:56 PM

मुंबई: साल 2024 की शुरुआत में ही बी-टाउन से प्यारी सी गुड न्यूज सामने आई थी। खबर थी कि शाहीर शेख दूसरी बार पापा बन गए हैं। उनके घर एक प्यारी सी बेटी की किलकारी गूंजी है। वहीं अब इंडस्ट्री से एक और अच्छी खबर सामने आई है हालांकि ये गुड न्यूज सरहद पार पाकिस्तान से आई है।

दरअसल, पाकिस्तानी एक्टर फरहान सईद पापा बन गए हैं। उन्होंने पत्नी उर्वा संग पहले बच्चे का स्वागत किया। 3 जनवरी, 2024 को उर्वी ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। घर में नन्हीं परी की किलकारी गूंजने की खबर उर्वा ने दो दिन बाद दी।

उर्वा ने इंस्टा पर दो प्यारी सी तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर में उर्वा और फरहान अपनी लाडली के नन्हें हाथों को थामें नजर आ रहे हैं।

वहीं दूसरी तस्वीर एक क्लोज वाली है जिसमें एक तरफ उर्वा अपनी लाडली को चूमते दिख रही हैं। वहीं दूसरी तरफ फरहान अपनी लाडो को बाहों में लिए प्यार लुटा रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि फरहान सईद ने 2016 में बादशाही मस्जिद में उर्वा संग निकाह रचाया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by URWA TUL WUSQUA HOCANE (@urwatistic)

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma