म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर राजन का 87 की उम्र में निधन, दो दिन पहले ले रहे थे ऑनलाइन क्लास

10/12/2020 12:28:13 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सामने आई रहती हैं। अब हाल ही में कन्नड़ फिल्मों के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर राजन-नागेन्द्र जोड़ी फेम राजन का निधन हो गया है। राजन ने रविवार शाम बेंगलुरु स्थित अपने घर में जिंदगी की आखिरी सांस ली। कंपोजर अभी 87 साल के थे और 20 साल पहले उन्होंने अपने छोटे भाई नागेन्द्र को खो दिया था। राजन-नागेन्द्र हिंदी सिनेमा की मशहूर जोड़ियों शंकर-जयकिशन, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल और कल्याणजी-आनंदजी के वर्ग के म्यूजिक कंपोजर थे। 

 

रिपोर्ट्स की मानें तो उनके बेटे आर अनंत कुमार ने बताया कि वे एक दम हेल्दी थे और ऑनलाइन म्यूजिक क्लास ले रहे थे। पिछले दो दिन से उन्हें अपच हो रही थी। रविवार रात 11 बजे घर में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

राजन को कन्नड़ फिल्मों के कल्याणजी-आनंदजी कहा जाता था। उन्होंने अपने 5 दशक लंबे करियर में करीब 375 फिल्मों में संगीत के तौर पर काम किया था। इनमें से लगभग 200 कन्नड़ की फिल्में हैं। इसके अलावा उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम, तुलु, हिंदी और सिंहला भाषा में भी फिल्में की हैं।  

 
 

suman prajapati