नहीं रहीं मशहूर क्लासिकल डांसर कनक रेले, कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ निधन

2/24/2023 5:45:48 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. प्रसिद्ध मोहिनीअट्टम नृत्यांगना और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित कनक रेले का बुधवार को निधन हो गया। उनका निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है। कनक ने 85 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उन्हें विले पार्ले श्मशान में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

 

कनक रेले का 60 साल का करियर काफी शानदार रहा और वह जुहू में नालंदा डांस रिसर्च सेंटर की संस्थापक-निदेशक थीं। 11 जून, 1937 को गुजरात में जन्मी, रेले ने महज 7 साल की उम्र में नृत्य में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें पद्मश्री (1989), पद्मभूषण (2013), संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (1994), कालिदास सम्मान (2006) और एमएस सुब्बुलक्ष्मी पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

 


कनक एक क्लासिकल डांसर होने के साथ-साथ एक बेहतरीन कोरियोग्राफर भी थीं। वह नृत्य के साथ अपने चेहरे के एक्सप्रेशन से ही लोगों का दिल जीत लेती थीं।
 
 

Content Writer

suman prajapati