नहीं रहीं मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान, कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन

7/3/2020 7:24:50 AM

मुंबई. फेमस कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है। सांस लेने में शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार देर रात 1.52 बजे कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई। सरोज खान 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

PunjabKesari

जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले ही उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था जो नेगेटिव आया था।उन्होंने माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों को डांस सिखाया।

PunjabKesari

काम की बात करें तो उन्होंने सरोज खान ने करीब 2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया था। कम ही लोगों को पता है कि सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल था। सरोज ने महज 3 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों मेें काम करना शुरू कर दिया था। उनकी पहली फिल्म नजराना थी जिसमें उन्होंने श्यामा नाम की बच्ची का किरदार निभाया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News