भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

1/22/2021 2:17:45 PM

मुंबई: भजन सम्राट नरेंद्र चंचल ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने 80 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। नरेंद्र चंचल लंबे समय से बीमार चल रहे थे और वह दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे।

PunjabKesari

उन्होंने शुक्रवार सुबह 12.15 में अंतिम सांस ली। नरेंद्र चंचल के निधन की खबर हर कोई सदमे में हैं। उनके फैंस तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। नरेंद्र चंचल वह नाम, जिन्होंने माता के जगराते को अलग दिशा दी। उन्होंने न सिर्फ शास्त्रीय संगीत में अपना नाम बनाया बल्कि लोक संगीत में भी लोगों की दिल जीत लिया।

PunjabKesari

उन्होंने कई प्रसिद्ध भजनों के साथ हिंदी फिल्मों में भी गाने गाए हैं। नरेंद्र चंचल ने फिल्म अवतार में भजन 'चलो बुलावा' काफी फेमस है। उन्होंने बाॅबी फिल्म बेशक मंदिर मस्जिज तोड़ो, बेनाम फिल्म में मैं बेनाम हो गाया था। हाल ही में उन्होंने कोरोना को लेकर एक गाना गया था जो काफी वायरल हुआ था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News