सिनेमा जगत से एक और बुरी खबर आई सामने, नहीं रहे मशहूर बंगाली एक्टर मनु मुखर्जी
12/7/2020 10:14:29 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. सिनेमा जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। बंगाली मशहूर एक्टर मनु मुखर्जी अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। बीते रविवार उनका कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। मुखर्जी अभी 90 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर के बाद उनके घर और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर हैं। दिग्गज के निधन पर नेता से लेकर अभिनेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
वेटरन मनु मुखर्जी के निधन की जानकारी उनके परिवार ने दी है। उन्होंने बताया कि मनु की तबीयत पिछले कुछ हफ्तों से ठीक नहीं चल रही थई। वो सौमित्र चटर्जी के निधन से काफी सदमे में थे। रविवार को दिल का दौरा पड़ने से दक्षिण कोलकाता में अपने निजी आवास पर एक्टर ने अंतिम सांस ली।
मनु मुखर्जी के निधन से बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी बड़ा झटका लगा है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट कर दिग्गज को श्रद्धांजलि दी है।
बता दें मनु ने अपने करियर के दौरान थिएटर, टेलीविजन और सिनेमा जगत में काम किया। फिल्मों और टीवी के अलावा उन्होंने वेब सीरीज में भी काम किया था। मनु ने सत्यजीत रे और मृणाल सेन जैसे मशहूर फिल्मकारों के साथ काम कर चुके थे। एक्टर ने मृणाल सेन की ‘नील आकाश निके’ से डेब्यू किया था और वो सत्यजीत रे की जॉय बाबा फेलुनाथ और Ganashatru के लिए जाने जाते हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स ने बीजिंग में की चीनी नेताओं से मुलाकात

इजरायल-मिस्र सीमा पर गोलीबारी में 3 इजरायली सैनिकों और मिस्र के 1 सैनिक की मौत

ओडिशा रेल हादसा : भारतीय नौसेना ने 43 कर्मियों की मेडिकल टीम भेजी, 1100 से अधिक घायल

Lok Sabha Election: 2024 की तैयारियों में जुटी सपा, अखिलेश ने संभाला मोर्चा...BJP को हराने के लिए बनाई रणनीति