Health Update: लता मंगेशकर के परिवार का बयान- दीदी के स्वास्थ्य में मामूली सुधार, कृप्या परेशान करने वाली अफवाहें न फैलाएं

1/25/2022 6:37:52 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. पिछले कई दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में "मामूली सुधार" हुआ है। हालांकि अभी भी आईसीयू में बनी हुई हैं। इस बात की जानकारी उनके परिवार ने दी है। इसके साथ ही उन्होंने लोगो से उनके बारे में "परेशान करने वाली अफवाहें" न फैलाने न फैलाने की भी अपील की है।

 


लता मंगेशकर के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा गया, "लता दीदी के स्वास्थ्य में मामूली सुधार है और वह अभी भी आईसीयू में हैं। कृपया दीदी के स्वास्थ्य के बारे में परेशान करने वाली अफवाहें फैलाने या इस तरह के संदेशों का शिकार होने से बचें। धन्यवाद।"

 

परिवार से एक अलग बयान में कहा कि मंगेशकर का इलाज डॉक्टरों की एक टीम द्वारा किया जा रहा है, जिसका नेतृत्व डॉ प्रतीत समदानी कर रहे हैं।

 

करीबी पारिवारिक मित्र अनुषा श्रीनिवासन अय्यर द्वारा शेयर किए गए बयान  में कहा गया, "रोजाना अपडेट देना संभव नहीं है क्योंकि यह परिवार की गोपनीयता में सीधा दखल है। हम आप में से प्रत्येक से इस मुद्दे के प्रति संवेदनशील होने का अनुरोध करते हैं।"

बता दें, 92 वर्ष की गायिका लता मंगेशकर को 8 जनवरी को पुष्टि होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है। उनके करीबी और दुनियाभर के फैंस उनके जल्द अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News