PHOTOS: मुंबई लौटा अनुष्का का परिवार, लेकिन नजर नहीं आए VIRUSHKA

12/14/2017 10:36:44 AM

मुंबई: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के बाद अनुष्का का परिवार कल रात को  मुंबई लौट आया। अनुष्का की मम्मी, पापा और भाई को एयरपोर्ट पर देखा गया।

लेकिन अनुष्का और विराट कहीं नजर नहीं आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन दोनों को भी बुधवार की रात को ही मुंबई लौटना था, लेकिन एयरपोर्ट पर दोनों दिखाई नहीं दिए।

खबरों के मुताबिक, दोनों नहीं चाहते कि एयरपोर्ट पर मीडिया की भीड़ लगे। इसलिए उनके आने के समय का खुलासा नहीं किया गया है।  कहा जा रहा था कि दोनों पहले अनुष्का के पेरेंट्स के घर अंधेरी के ब्रदीनाथ अपार्टमेंट में जाएंगे और उसके बाद अपने वर्ली के नए घर में जाएंगे।

दिल्ली में 21 दिसंबर को हो रहे रिसेप्शन से पहले उनके कुछ रीति-रिवाज भी पूरे करने हैं।

विराट-अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की। शादी समारोह की रस्में 9 दिसंबर से शुरू हो गईं थी। पारंपरिक तरीके से हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी भी हुई।