छूटा पति राजू श्रीवास्तव का साथ तो बिलख-बिलख कर रोईं पत्नी, पापा की पार्थीव देह के पास रोती बेटी के नहीं देखे जा रहे आंसू

9/22/2022 4:16:48 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. अपनी स्टैंडअप कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव आज सबको रुला गए हैं। 21 सितंबर को उनका निधन हुआ और आज दिल्ली के निगमबोध घाट में अंतिम संस्कार किया गया। राजू के अंतिम संस्कार में आज हर आंख रोती दिखी। पूरे परिवार का हाल बेहाल दिखा। अंतिम संस्कार से सामने आई तस्वीरें सच में सबका दिल तोड़ देने वाली हैं।


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हमेशा के लिए पति राजू श्रीवास्तव का साथ छूटने से उनकी पत्नी शिखा का हाल बेहाल है।

 

वह अपने पति के पार्थिव शरीर के पास अपना चेहरा दबाकर खूब रो रही हैं। इस दौरान उनकी हालत देखे नहीं देखी जा रही।

 

वहीं उनकी बेटी और अन्य परिवार वाले भी दिवंगत राजू के पास बिलख-बिलख कर रो रहे हैं। इन तस्वीरों को देख आज हर किसी का दिल पसीज गया है।

 

 

 

 

Content Writer

suman prajapati