हेल्थ अपडेटः फैसल फारूकी बोले- दिलीप साहब के जाने के बाद सायरा बानो ने बहुत स्ट्रेस झेला है, जिसके कारण उनकी सेहत..
9/2/2021 2:03:51 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. हिंदी सिनेमा के दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार की वाइफ सायरा बानो की तबीयत ठीक नही हैं। कंडीशन सीरियस होने के चलते सायरा मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि अब भी सायरा अस्पताल में ही भर्ती हैं, लेकिन खतरे से बाहर हैं। हाल ही में उनके फैमिली फ्रेंड फैसल फारूकी ने एक्ट्रेस की हेल्थ का अपडेट दिया है।
फैसल फारूकी ने बताया कि सायरा बानो की हालत में अब सुधार है।फिलहाल उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। फैसल ने कहा, 'छाती में अकड़ने के कारण उन्हें 3 दिन पहले हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अभी उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए उनका खास ख्याल रखा जा रहा है और पूरी एहतियात बरती जा रही है।'
फैसल ने आगे बताया कि दिलीप कुमार के जाने के बाद उन्होंने बहुत स्ट्रेस झेला है, जिसके कारण उनकी सेहत पर और भी बुरा असर पड़ा है। वह फिलहाल आईसीयू में हैं, लेकिन पहले से बेहतर हैं। उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। अभी उनके कुछ टेस्ट और जांच करनी हैं, जो अभी पेंडिंग हैं।'
वहीं हिंदुजा अस्पताल में सायरा बानो का इलाज कर रहे डॉक्टर नितिन गोखले ने बताया कि उनका लेफ्ट वेंट्रिकुलर फेल हो चुका है। उनकी एंजियोग्राफी की जाएगी, जिसके बाद वह ठीक हो जाएंगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

चीन ने साई और मैक्कार्थी की भेंट पर जवाबी कार्रवाई की धमकी दी

Chaitra Navratri Ashtami & Maha Navami muhurat: ये है अष्टमी और नवमी पर कंजक पूजा का शुभ मुहूर्त

सिद्धियों की देवी मानी जाती है मां सिद्धिदात्री, देवताओं के तेज से प्रकट हुआ था देवी दुर्गा का नवम स्वरुप

Maha Ashtami Puja: कंजक पूजा के बाद करें ये आरती, मां महागौरी होंगी प्रसन्न