इन जींस में हैं सिर्फ 20 ग्राम फैब्रिक, कीमत जान उड़ेंगे होश

5/2/2018 3:03:30 PM

लंदन: समय के साथ कई नए-नए ट्रेंड सामने आते रहे हैं। हाल ही में जींस का नया डिजाइन सामने आया है। जिसे देखकर आपको बहुत हैरानी होगी। लॉस एंजेल्स के डेनिम ब्रैन्ड के डिजाइनर कारमार डेनिम ने जींस को बिल्कुल नए तरीके में पेश किया है।

 

 

इस जींस को 'एक्सट्रीम कट आउट जींस' का नाम दिया गया है। इस जींस को कट आउट का नाम देना बिल्कुल ठीक है क्योंकि यह जींस ज्यादातर जगह से कटी हुई है। इस जींस में चाहे 20 ग्राम फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इस जींस की  कीमत 2,000-20,000 रुपए तक है।

 

 

खबरों के मुताबिक, यह जींस 'रिलैक्स फिट' है, लेकिन इसे पहनने वाले ही बता सकते हैं कि वे पब्लिक प्लेस में जींस पहनकर कितना कंफर्टेबल फील करते हैं।

 

 

जींस के इस नए ट्रेंड का सोशल साइट पर लोग खूब मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, कम से कम इसमें जेब तो है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इस जींस की वजह से एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच बहुत आसानी से हो सकेगी!

 

 

एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, प्लीज कोई कह दे कि यह जोक है और लोग बेवकूफ नहीं हैं कि इस जींस के लिए कोई इतने पैसे खर्च करने जा रहा है। यह दो पार्ट्स में भी पहनी जा सकती है।

 

Punjab Kesari