श्रीदेवी की इस आदत से अंजान होंगे आप सब, पति बोनी कपूर लगाएंगे प्रदर्शनी

6/4/2018 2:43:04 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी को गुजरे कई महीने बीच चुके हैं। बहुत कम लोग ही जानते है कि श्रीदेवी खाली वक्त में पेंटिग करने का शौक रखती थीं। श्रीदेवी के बनाए चित्रों को उनके निधन के बाद पति बोनी कपूर आम लोगों के सामने लाने की तैयारी में लगे हैं। 

 

 

श्रीदेवी के निधन के बाद बच्चों समेत खुद को संभालने की कोशिश कर रहे बोनी पत्नी की यादों को भी सुव्यवस्थित करके एक संग्रहालय बनाना चाहते हैं। इनमें श्रीदेवी की पेंटिंग्स भी शामिल होंगी। सूत्रों के अनुसार श्रीदेवी भले ही शौकिया पेंटिंग करती थीं परंतु उनके हाथों में पेशेवर कलाकार जैसी सफाई थी। यही वजह है कि साल 2010 के मई में उनकी एक पेंटिंग 22 लाख रुपये में बिकी थी। 

 

 

सूत्र बताते हैं कि थॉट्स (विचार) शीर्षक वाली इस पेंटिंग की लंदन में हुई नीलामी में श्रीदेवी को 22 लाख रुपये मिले थे। श्रीदेवी की अधिकतर पेंटिंग उनके घरों में लगी हैं और कई बार उन्होंने अपने बनाए चित्र दोस्तों तथा रिश्तेदारों को तोहफे में भी दिए। बोनी के करीबी बताते हैं कि वह अब अपनी दिवंगत पत्नी की एक अधूरी इच्छा पूरी करना चाहते हैं। श्रीदेवी अपनी पेंटिंग्स की एक प्रदर्शनी लगाना चाहती थीं।

 

Punjab Kesari