एक्स वाइफ सुजैन खान ने खास अंदाज में ऋतिक को किया बर्थडे विश, वीडियो शेयर कर कहा- तुम दुनिया के बेस्ट पिता हो

1/10/2021 3:28:15 PM

मुंबई. एक्टर ऋतिक रोशन आज अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऋतिक को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी खास अंदाज में ऋतिक को बर्थडे विश किया है। सुजैन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। जो खूब वायरल हो रहा है।


वीडियो में ऋतिक अपने दोनों बेटों ऋहान और ऋदान के साथ नजर आ रहे हैं। जिसमें ऋतिक ऋहान और ऋदान के साथ वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए सुजैन ने लिखा- 'जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं रे। तुम दुनिया के सबसे बेहतरीन इंसान हो। तुम्हें जीवन में सबकुछ बेस्ट मिले'। इसके अलावा सुजैन ये भी लिखा कि तुम दुनिया के बेस्ट पिता हो। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं और ऋतिक को बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)

बता दें ऋतिक और सुजैन के रास्ते अलग हो चुके हैं। लेकिन दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं। दोनों मिलकर बच्चों को अच्छी परवरिश दे रहे हैं और हर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ दे रहे हैं। सुजैन ने ऋतिक से अलग होने का फैसला जरूर लिया, लेकिन उनकी नजरों में ऋतिक उनके बच्चों के लिए सबसे बेस्ट पिता हैं।

Parminder Kaur