नशे की लत के बाद आवाज़ से हो गई थी नफरत, इंडियन आइडल में ऑडिशन के लिए पहुंचा रिएलिटी शो विनर
10/14/2019 7:37:53 PM
बॉलीवुड तड़का डेस्क। हमने पहले भी सुना है कि कई एक्टर्स-एक्ट्रेस, म्यूजिसियन और आर्टिस्ट ने एल्कोहॉल की लत की वजह से अपना करियर बर्बाद किया है। इसी लिस्ट में एक नाम अज़मत हुसैन का भी है। साल 2011 में टीवी रियलिटी शो 'सारेगामापा लिटिल चैंप्स' के विनर, 18 साल के अज़मत हुसैन टीवी शो 'इंडियन आइडल सीजन 11' में ऑडिशन के लिए पहुंचे। 18 साल के अज़मत हुसैन ने कम उम्र में नाम और शोहरत हासिल कर ली थी।
Kyun kar raha tha #Azmat gaane se inkaar? Kya woh sun payega uske andar ke talent ki pukaar? Watch #IndianIdol every Sat-Sun at 8 PM. #EkDeshEkAwaaz pic.twitter.com/glKBxG8lDK
— Sony TV (@SonyTV) October 12, 2019
अजमत के स्टेज पर आते ही एक्ट्रेस नेहा कक्कड़ ने उन्हें पहचान लिया, तब अजमत ने बताया कि वह बुरी संगत में पड़ गया और नशे का आदी हो गया। इतना कि, वह खुद की आवाज से नफरत करने लगा और तीन साल तक गाना छोड़ दिया। लेकिन अब, उन्होंने इंडियन आइडल में भाग लेने के लिए साहस जुटाया। देखिए वीडियो-
You touched our hearts #Azmat. Watch #IndianIdol, Sat-Sun 8 PM. #EkDeshEkAwaaz@VishalDadlani @iAmNehaKakkar @The_AnuMalik pic.twitter.com/3KwoqHPvzc
— Sony TV (@SonyTV) October 13, 2019
शो के जज विशाल ददलानी ने कहा, "हम उसे मोटिवेट करने के लिए जो भी कर सकते हैं, वह करेंगे। यह मैं आपसे वादा करता हूं। इंडियन आइडल के कोच निश्चित रूप से उसकी आवाज़ को खोजने में मदद करेंगे, और उसकी मदद करने की कोशिश करेंगे। जिससे संगीत के लिए उसका प्यार ठीक हो सके।”
अज़मत हुसैन, 'सारेगामापा लिटिल चैंप्स' सीज़न 8 के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सिंगर्स में से एक थे। उन्होंने शो में ग़ज़ल से लेकर हर तरह के गानों को बहुत अच्छे से निभाया और शो के विनर बने थे।