सुशांत से पहले उनकी एक्स मैनेजर दिशा सलियन ने किया था सुसाइड

6/14/2020 3:48:03 PM

मुंबई.  बॉलीवुड एक्टर सिंह राजपूत ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस बात की जानकारी उनके नौकर ने पुलिस को दी। पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सलियन ने भी मुंबई में 12वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली थी। बताया जा रहा था कि वह अपने मंगेतर संग मुंबई के मलाड में रहती थीं। घटना की जानकारी मिलते ही उन्हें बोरिवली के हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।

आत्महत्या के पीछे अभी कोई भी वजह सामने नहीं आई है। दिशा की मौत पर सुशांत सिंह राजपूत ने शोक जताया था।


बॉलीवुड के लिए ये साल बना काल
इंडस्ट्री इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है। कई सेलेब्स ने काम न मिलने के चलते खुदकुशी की है। कई बड़े स्टार्स के निधन की खबर सुन फैैंस काफी परेशान हैं। इससे पहले ‘क्राइम पेट्रोल’ एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने भी पंखे से लटककर खुदकुशी की थी।

Edited By

suman prajapati