बिग बाॅस कंटेस्टेंट्स संग ''कांटा गर्ल'' की पार्टी, एक फ्रेम में दिखे एक्स लवर मधुरिमा-विशाल

2/18/2020 2:16:17 PM

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' खत्म होने के बाद सभी कंटेस्टेंट्स सुकून भरे पल बिता रहे हैं। जहां बीते दिनों  रश्मि देसाई और असीम रियाज पार्टी मूड में दिखे थे। वहीं अब 'कांटा लगा' गर्ल पार्टी के मूड में नजर आईं। बीती रात उन्होंने 'बिग बाॅस 13' के कंटेस्टेंट के लिए घर पर एक ग्रैंड पार्टी भी रख दी है।

PunjabKesari

इस पार्टी में जहां घर के कई सदस्य नदारद दिखे तो वहीं कई सदस्यों ने जमकर शेफाल के साथ पार्टी की। इस पार्टी की तस्वीरें शेफाली ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं।पार्टी में मेन एट्रेक्शन रही मधुरिमा और विशाल की जोड़ी रही।

PunjabKesari

इस दौरान शेफाली दोस्त आरती सिंह के साथ खूब मस्ती करती दिखी। विशाल आदित्य सिंह एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा के साथ मस्ती भरे अंदाज में दिखे।

PunjabKesari

पार्टी में माहिरा शर्मा, हिमांशी खुराना, शेफाली बग्गा भी नजर आईं। इस पार्टी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि हिग बाॅस के फिनाले के बाद जहां ये कंटेस्टेंट मस्ती कर रहे हैं। वहीं शहनाज कौर गिल और पारस छाबड़ा अपने शो मुझसे शादी करोगे की शूटिंग में बिजी हैं। यह शो 17 फरवरी को शुरु हो गया है।

PunjabKesari

शो के अपकमिंग एपिसोड की बात करें तो इसमें आज सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री होगी। सिद्धार्थ को देख शहनाज काफी इनोशनल हो जाएंगी। सिद्धार्थ के अलावा आज के एपिसोड में रश्मि देसाई भी दिखेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News