रणबीर-आलिया की शादी से पहले मुंबई छोड़ हैदराबाद रवाना हुई एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका, यूजर्स बोले- ''दर्द सबको होता है''

4/14/2022 12:23:58 PM

मुंबई. आखिरकार लंबे इंतजार के बाद एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सभी स्टार्स दोनों को बधाई दे रहे हैं। जहां कपल हमेशा-हमेशा के एक-दूजे का होने जा रहा है वहीं रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई छोड़कर हैदराबाद के लिए रवाना हो गई है। दीपिका को एयरपोर्ट पर स्पॉट होने के बाद दीपिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


लुक की बात करें तो दीपिका व्हाइट टी-शर्ट और ग्रीन जींस में नजर आ रही है। इसके ऊपर से एक्ट्रेस ने ग्रीन जैकेट पहनी हुई है। ओपन हेयर्स और शेड्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में दीपिका स्टाइलिश लग रही है।

दावा किया जा रहा था कि शादी में रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड्स भी शामिल होंगी लेकिन शादी से पहले ही दीपिका पादुकोण फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद चली गई है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और दीपिका को ट्रोल कर रहे हैं। 

 

 


बता दें रणबीर और दीपिका फिल्म 'बचना-ए- हसीनों' के दौरान करीब आए थे। दीपिका ने रणबीर के नाम का टैटू भी बनवाया था। काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। दीपिका ने एक इंटरव्यू में रणबीर का नाम लिए बिना रिश्ता टूटने का दर्द भी बयां किया था। 

Content Writer

Parminder Kaur