Ex बॉयफ्रेंड रोहमन ने सुष्मिता सेन को विश किया बर्थडे, भाभी चारू बोलीं-'उस महिला को बधाई जिसने मुझे मेहनत और ईमानदारी सिखाई'

11/19/2022 4:01:58 PM

मुंबई. बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का आज बर्थडे है। 19 नवंबर को एक्ट्रेस अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उन्हें फैंस और करीबियों से लगातार सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी बीच उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल और भाभी-एक्ट्रेस चारू असोपा ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। एक्ट्रेस के लिए किया उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है।

 

 

रोहमन शॉल ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर सुष्मिता सेन की एक तस्वीर शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया और इसके साथ ही उन्होंने हार्ट भी लगाया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

वहीं एक्ट्रेस चारू असोपा ने ननद की प्यारी तस्वीरें शेयर कर लिखा- जिस कमाल की इंसान को मैं जानती हूं उसे जन्मदिन की बधाई। उस महिला को जन्मदिन की हार्दिक बधाई जिसने मुझे मेहनत करना सिखाया। ईमानदारी सिखाई और उदार रहना सिखाया। सभी के लिए शुक्रिया। आप सच में बेस्ट हो। लव यू दीदी। सुष्मिता सेन। चारू और रोहमन के ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं और फैंस इस पर रिएक्ट भी कर रहे हैं।

 

काम की बात करें तो सुष्मिता सेन ने वेब सीरीज 'आर्या' से अपना डिजिटल डेब्यू किया था। लोगों ने इस सीरीज को खूब पसंद किया था। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने 'ताली' वेब सीरीज की शूटिंग पूरी की है। इस सीरीज में एक्ट्रेस, ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत की भूमिका में नजर आएंगी।
 

Content Writer

suman prajapati