रेड बनारसी साड़ी में ईशा गुप्ता ने बरपाया हुस्न का कहर, एक्ट्रेस के ट्रेडिशनल लुक के आगे चांद भी लगेगा फीका

12/22/2023 12:14:24 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. ईशा गुप्ता बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस हैं। वह कई बार अपने हद से ज्यादा बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं। बोल्डनेस का तड़का लगाने वाली यह एक्ट्रेस अपने ट्रेडिशनल लुक से भी फैंस का दीवाना बनाना अच्छे से जानती हैं। हाल ही में उन्होंने बन ठन कर रेड साड़ी में फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस संग शेयर की है। ईशा की इन तस्वीरों को देख उनके फैंस मदहोश हो रहे हैं।


दरअसल, 'जन्नत 2' एक्ट्रेस ईशा गुप्ता इन दिनों दिनों वाराणसी में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ईशा गुप्ता गोल्डन पल्लू वाली रेड साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने बालों की चोटी बनाई है और गोल्डन ज्वेलरी पहनी हुई है।

 

हाथों में रेड चूड़ियां, गले में मंगलसूत्र, कानों में झुमके और माथे पर बिंदी उनके लुक को चार-चांद लगा रही है।

 

अपनी खूबसूरती से फैंस को इम्प्रेस करते हुए एक्ट्रेस कैमरे के सामने गजब पोज दे रही हैं। वहीं दीवाने हुए फैंस भी कमेंट कर उनके लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Content Writer

suman prajapati