Perfect Day: सुरमन संस्थान पहुंची ईशा गुप्ता, बच्चों से मिलकर बांटी खुशियां

10/3/2021 5:24:38 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बोल्ड लुक्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर कर फैंस का ध्यान खींचती हैं। अब हाल ही में एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से फैंस का ध्यान खींचा है, लेकिन ये कोई उनकी बोल्ड तस्वीरें नहीं हैं, बल्कि अंदर से खुशी देने वाली तस्वीरें हैं, जो लोगों को खूब पसंद आ रही है।


दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस ने सुरमन संस्थान का दौरा किया, जहां वो अनाथ बच्चों से मिली। बच्चों से मिलकर एक्ट्रेस बेहद खुश नजर आईं।

 

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस बच्चों के साथ खुशियां बांटती नजर आ रही हैं और बच्चे भी ईशा से मिलकर बेहद खुश हैं।

 

एक्ट्रेस ने बच्चों से मिलकर उन्हें चाकलेट्स बांटी और उनके साथ डांस भी किया। फैंस को उनकी तस्वीरें काफी भा रही हैं और वे कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।


काम की बात करें तो ईशा गुप्ता को आखिरी बार फिल्म One Day: Justice Delivered में देखा गया था। अब वे जल्द ही फिल्म हेरा फेरी 3 में नजर आएंगी।


 

Content Writer

suman prajapati