What a Hottie Hottie!!! कड़कड़ाती ठंड में टाॅपलेस हुईं ईशा गुप्ता,बेड पर लेट दिखाया कातिलाना अंदाज

1/16/2022 1:06:07 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता बी-टाउन की सबसे बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से तहलका मचाती रहती हैं। ईशा गुप्ता की तस्वीरें सामने आथे ही तेजी से वायरल होती हैं। यही वजह है कि एक्ट्रेस अपने तस्वीरों को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। ईशा इस समय कोरोना वायरस से जूझ रहीं। इस के चलते वह होम क्वारंटीन कर रखा है।

होम क्वारंटीन के दौरान भी ईशा फैंस के साथ अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बीते दिनों ही अपनी ब्रालेस फोटो शेयर की थी, जिसमें वह सिर्फ एक व्हाइट कलर शर्ट पहनी नजर आई थीं।

व्हाइट कलर की शर्ट में ईशा का यह बोल्ड लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आया था। वहीं हाल ही में ईशा ने एक तस्वीर शेयर की जिसे देख हर किसी के होश उड़ गए। शेयर की गई इस तस्वीर में वह बिस्तर पर आराम करती नजर आ रही हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Esha Gupta (@egupta)

 

ईशा कड़ककती ठंड में टाॅपलेस दिख रही हैं। तस्वीर में वह मुंह के बल लेटी हुई हैं। अपनी बॉडी को कवर किए बिना एक्ट्रेस बिना कपड़ों के रिलैक्स मूड में दिखाई दीं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, द फोटोग्राफ। सोशल मीडिया पर फोटोग्राफ के सामने आते ही यह तेजी से वायरल हो रही है। काम की बात करें तो ईशा हाल ही में टीवी सीरीज 'नकाब' में नजर आईं थीं। ईशा ने जन्नत 2 से बॉलीवुड में कदम रखा था। उसके बाद वह फिल्म 'राज 3' में नजर आई।


 

Content Writer

Smita Sharma