Cannes Film Festival में ईशा गुप्ता ने चलाया अपनी बोल्डनेस का जादू, व्हाइट थाई हाई स्लिट गाउन में बेहद कातिलाना दिखीं एक्ट्रेस

5/17/2023 12:34:15 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. दुनिया के सबसे बड़े इंटरनेशनल शो Cannes Film Festival 2023 का 16 मई को आगाज हो गया है। इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने भी कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया और रेड कार्पेट पर अपनी बोल्डनेस का खूब जलवा बिखेरती नजर आईं। फेस्टिवल से अब ईशा की ये तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं और यूजर्स भी कमेंट कर इन पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

कान फिल्म फेस्टिवल के लिए ईशा गुप्ता ने डिजाइनर निकोलस जेबरान द्वारा डिज़ाइनर व्हाइट कलर थाई हाई स्लिट गाउन पहनी।

 

इस गाउन की सबसे बड़ी खासियत है कि इसकी नेकलाइन है, जिसे फ्लोरल टच देकर पूरा किया गया है। इसके साथ एक्ट्रेस मैचिंग हाई हील पेयर की है।

 

 

मिनिमल मेकअप और मैसी बन से ईशा ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। कान के रेड कार्पेट पर हॉट लेग्स फ्लॉन्ट करते हुए एक्ट्रेस जबरदस्त पोज दे रही हैं।


 
ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह कह रही हैं कि वह कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में इंडियन गवर्नमेंट डेलिगेशन का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, 'मैं भारत सरकार और फिक्की के प्रति आभार व्यक्त करना चाहती हूं। भारत अब सिनेमा की दुनिया में एक वैश्विक मंच पर है। सिनेमा की दुनिया के साथ-साथ पूरी दुनिया के सामने अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Esha Gupta (@egupta)

 

बता दें, कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में अनुष्का शर्मा, मृणाल ठाकुर और मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर भी रेड कार्पेट पर वॉक करेंगी।  

Content Writer

suman prajapati