ईशा गुप्ता-नवेली देशमुख ने की दादर बीच की सफाई, ''सावधान इंडिया'' का होस्ट भी दिखा साथ

7/21/2019 4:27:47 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वन डे' की प्रमोशन में बिजी हैं। ईशा अक्सर अपने बोल्ड लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती है। 

इसके साथ-साथ ईशा इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान को ध्यान में रखते हुए मुंबई के बांद्रा पर युवाओं के साथ मिलकर कचरे की सफाई करती दिख रही हैं।

मुंबई के सबसे लोकप्रिय क्षेत्रों में से एक में पर्यावरण की सख्त स्थिति को ध्यान में रखते हुए, ईशा गुप्ता और नवेली देशमुख ने दादर बीच सफाई अभियान में भाग लिया। नवेली और ईशा ने कई युवाओं के साथ दादर बीच के पास सफाई अभियान चलाया जो कचरे से भरा पड़ा था। ईशा ने क्लीन-अप ड्राइव से तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। तस्वीरों में वो कचरे को हटाते और इकट्ठा करते हुए नजर आ रही हैं।

ईशा की इन तस्वीरों ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है। इन तस्वीरों में वो ऑल ब्लैक लुक में काफी स्टाइलिश लग रही हैं। वहीं, नवेली व्हाइट गंजी टॉप के साथ ब्लू डेनिम में दिख रही हैं। उनकी सफाई करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में उनके साथ 'सावधान इंडिया' के होस्ट सुशांत सिंह भी नजर आ रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो ईशा की 5 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'वन डे: जस्टिस डिलीवर्ड' रिलीज़ हुई है। इस फिल्म में ईशा के साथ लीड रोल अनुपम खेर और कुमुद मिश्रा नजर आए थे। फिल्म में ईशा गुप्ता ने पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं।

फिल्म 'वन डे: जस्टिस डिलीवर्ड' से पहले ईशा फिल्म 'टोटल धमाल' में नजर आईं थी। इस फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और रितेश देशमुख जैसे कई कलाकार मौजूद थे।

ईशा ने बॉलीवुड में साल 2012 में आई फिल्म 'जन्नर 2' से डेब्यू किया था। ईशा अपने बोल्ड और हॉट लुक के लिए जानी जाती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियोड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते रहते हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी करते हैं। 


 

Neha