ईशा देओल ने मां हेमा मालिनी के बर्थडे पर शेयर किया खास पोस्ट, मम्मा को  बाहों में लेकर एक्ट्रेस ने लुटाया खूब प्यार

10/16/2022 3:16:39 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी आज अपना 74वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर इंडस्ट्री से उनके दोस्त और फैंस सोशल मीडिया पर ड्रीम गर्ल को लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस की बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल ने खास पोस्ट शेयर मां को बर्थडे विश किया है। एक्ट्रेस का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

 

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए ईशा देओल ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे मम्मा। भगवान आपको बेहतरीन सेहत और ढेर सारी खुशियां दें। मैं हमेशा आपकी तरफ से हूं, लव यू।"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Esha Deol Takhtani (@imeshadeol)

इसके साथ एक्ट्रेस ने जो तस्वीरें शेयर कीं, उनमें ईशा अपनी मां को बाहों में भरकर खूब प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों मां बेटी कैजुअल लुक देखने को मिल रहा है।

PunjabKesari

 

ईशा देओल, हेमा और उनके पति-अभिनेता धर्मेंद्र की बड़ी बेटी हैं। उन्होंने 1980 में शादी की थी। उनकी एक और बेटी भी है - अहाना देओल।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News