ईशा देओल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, स्क्रीनशॉट शेयर कर बोलीं एक्ट्रेस- अगर कोई मैसेज मिले तो कृपया जवाब न दें

12/13/2021 4:51:37 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. साइबर क्राइम के केस इन दिनों काफी बढ़ रहे हैं, जहां आम लोगों के साथ बॉलीवुड हस्तियों को भी नहीं बख्शा जाता। पिछले साल अक्टूबर में सुजैन खान का इंस्टाग्राम हैक होने के बाद और एक्टर विक्रांत मैसी को भी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा था। वहीं अब एक्ट्रेस ईशा देओल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है, जिसकी जानकारी देते हुए उन्होंने अपने फैंस को चेताया है।

 

अपने हैक इंस्टाग्राम अकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ईशा देओल ने ट्वीट कर लिखा- "आज सुबह मेरा आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट  हैक हो गया। अगर आपको मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट से कोई संदेश मिले तो   कृपया किसी भी मैसेज का जवाब न दें। असुविधा के लिए खेद है। इंस्टा आईडी: imeshadeol ।"


काम की बात करें तो ईशा गुप्ता को आखिरी बार शॉर्ट फिल्म केकवॉक में देखा गया था।

 

Content Writer

suman prajapati