सौतेली बहन ईशा ने मिटाए गिले शिकवे, Big Brother सनी को ऐसे दी जीत की बधाई

5/24/2019 11:46:11 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने गुरदासपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा और बड़े अंतर से सुनील जाखड़ को मात दी है।

उनकी इस जीत पर फैंस के साथ-साथ स्टार्स सनी को बधाईयां दे रहे हैं। चुनाव के बाद देओल परिवार में करीबियां देखने को मिली हैं। दरअसल, सनी की जीत पर उनकी सौतेली बहन ईशा देओल ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। 

ईशा ने ट्वीट कर लिखा-'आप पर गर्व है। वाह क्या 'जीत' है। जानकारी के लिए बता दें कि सनी के साथ उनकी सौतेली मां हेमा मालिनी को भी मथुरा से दूसरी बार जीत मिली है। वहीं, ईशा ने मां हेमा और पीएम नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी है। उन्होंने सभी को अपने ट्वीट में टैग किया। 

बता दें कि सनी देओल और बॉबी देओल, हेमा मालिनी और उनकी बेटियों से बात नहीं करते। दोनों को कभी एक-साथ भी नहीं देखा गया।

यहां तक कि दोनों भाई ईशा देओल और अहाना देओल की शादी में भी नहीं पहुंचे थे। ऐसे में ईशा का अपने सौतेले भाई को बधाई देना बड़ी बात है।  

 

 

Neha