ड‍िलीवरी के 12 दिन बाद ईशा देओल ने बदला लुक, नाराज हुए फैंस ने कर दिया ट्रोल

6/23/2019 5:21:11 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने हाल ही में एक बार फिर बेटी को जन्म दिया है। ईशा ने मां बनने की खुशखबरी सोशल मीड‍िया पर शेयर की थी। ड‍िलीवरी के 12 बाद ईशा ने अपना लुक बदल लिया है। दरअसल, हाल ही में ईशा मे इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह हेयर कलर करवाती दिख रही है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने ल‍िखा, 'लंबे वक्त के बाद तकरीबन 9 महीने बाद हेयर कलर‍िंग करा रही हूं'। इस तस्वीर पर ईशा देओल को सोशल मीड‍िया पर ट्रोल हो गई। ईशा की फोटो पर कई मह‍िलाओं ने उन्हें सलाह दे डाली।

 


ईशा देओल की इस तस्वीर को देखकर उनकी फीमेल फैंस काफी नाराज नजर आ रही हैं। कई यूजर्स ने ल‍िखा, 'ड‍िलीवरी के तुरंत बाद कलर‍िंग, ये बहुत खतरनाक है। एक यूजर ने ल‍िखा, 'आपको तो ब्रेवरी अवॉर्ड द‍िया जाना चाह‍िए। आप एक्ट्रेस कैसे करा लेती हैं। एक यूजर ने ल‍िखा, 'आपकी बेटी अभी बहुत छोटी है। अगर आप बच्चे को ब्रेस्टफीड‍िंग कराते हो तो ये बहुत खतरनाक है। एक यूजर ने ल‍िखा, 'ड‍िलीवरी के बाद हेयरफॉल का इश्यू होता है। ऐसा करने से तो और भी ज्यादा होगा। तो कही फैंस ने उनके इस लुक की तारीफ भी की।

 


बता दें कि साल 2012 के जून महीने में ईशा और भरत की शादी धूमधाम से हुई थी। उनकी शादी में पूरा बॉलीवुड पहुंचा था। ईशा देओल ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किया है। धूम सीरिज की पहली फिल्म में वो बिकिनी गर्ल के रोल में दिखी थी। साल 2000 में ईशा फिल्म कोई मेरे दिल से पूछे से बॉलीवुड में लॉन्च हुई थीं।
 

 

Konika