37 की उम्र में मां बनेगी हेमा की बेटी, बेबी शॉवर पार्टी में यूं फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

5/6/2019 4:46:34 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी तकी बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। हाल ही में ईशा का बेबी शॉवर हुआ। इस मौके पर शानदार पार्टी रखी गई। पार्टी में परिवार के करीबी लोग और दोस्त शामिल हुए। इस दौरान की तस्वीरें ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। 

तस्वीरों में ईशा पिंक कलर के वन पीस में खूबसूरत अंदाज में दिख रही हैं। तस्वीरों में ईशा बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं।

वहीं ईशा के पति भरत तख्तानी व्हाइट शर्ट और पिंक ट्राउजर में दिखे। दोनों ने साथ में जमकर पोज दिए।

जानकारी के लिए बता दें कि यह सरप्राइज पार्टी भरत के परिवार और दोस्ताें ने मिलकर ऑर्गनाइज की थी। पार्टी में सभी व्हाइट ड्रेस में थे। ईशा की बहन अहाना और बेस्ट फ्रेंड शिलराना भी पार्टी में पहुंची।

तस्वीरों में ईशा की बेटी राध्या भी नजर आईं। पार्टी में ईशा ने केक भी काटा। केक की भी तस्वीरे सामने आई हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ईशा ने दोस्तों और परिवार वालों को शुक्रिया कहा।

बता दें कि ईशा 37 की उम्र में दूसरी बार मां बन रही हैं। ईशा ने साल 2012 में भरत तख्तानी संग शादी रचाई थी।

शादी के 5 साल बाद 20 अक्टूबर 2017 को ईशा ने बेटी राध्या को जन्म दिया था। काम की बात करें तो ईशा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। 

 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#thecutestmoment “when ur #babysister happens to catch the flowers.... and has no clue why 😉 .... until she figures out it was for the #nextmommytobe )🤩🥂💕💕💕💕😜 @a_tribe @partyplanetindia #girlsjustwannahavefun #familygoals #friendslikefamily #ilovemygirls #babyshower #gratitude 🙏🏼♥️🧿💕💕💕💕

A post shared by Esha Deol (@imeshadeol) on May 6, 2019 at 12:56am PDT

Smita Sharma