37 की उम्र में एक बार फिर मां बनने वाली है ईशा देओल, इस अंदाज में किया एेलान

1/21/2019 5:16:26 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ईशा एक बार फिर मां बनने वाली है। ईशा ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टा अकाउंट पर दी है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें ईशा की बेटी बैठी नजर आ रही है। साथ में लिखा है- "मेरा प्रमोशन होने जा रहा है, बड़ी बहन बनने जा रही हूं।"

 


एक्टर धर्मेंद्र और हेमा माल‍िनी की बेटी ईशा काफी समय से फिल्मी पर्दे से दूर है। साल 2017 में ही उन्होंने बेटी 'राध्या' को जन्म दिया था। फिल्मों से दूर ईश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। आए दिन वह नई तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती है। 

 

Konika