Vacation Diaries: समंदर में झूला झूलती दिखीं एरिका फर्नाडिंस,मोनोकनी में हर अंदाज है बिंदास

3/3/2021 11:41:11 AM

मुंबई:बी-टाउन के कई स्टार्स इन दिनों हाॅलीडे मूड में हैं।  ज्यादातर स्टार्स वेकेशन एंजाॅय करने के लिए मालदीव गए हैं।मालदीव के समंदर किनारे वेकेशन एंजाॅय करने वालों की लिस्ट में टीवी की बोल्ड एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस का नाम भी शुमार है।

एरिका फर्नांडिस  लगातार अपने वेकेशन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि एरिका फर्नांडिस  अब इस हॉलिडे से वापस लौट चुकी हैं, लेकिन वह लगातार इस हॉलिडे की तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

हाल ही में  एक्ट्रेस की वकेशन की नई तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में वह समंदर के बीचो बीच झूला झूलती दिख रही हैं।

ब्लू मोनकनी में एरिका हर दाज देखने लायक है। एरिका ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, पिंक लिपस्टिक से कंप्लीट किया है। टीवी की प्रेरणा कातिलाना अंदाज में कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। 

बता दें कि एरिका फर्नांडिस एरिका छोटे पर्दे की हाॅट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अक्सर अपने बोल्ड लुक को चर्चा में रहती हैं।

सोशल मीडिया पर आए दिन उनकी तस्वीरें तहलका मचा देती हैं। एरिका टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह साल 2016 से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। एरिका दो शोज में लीड रोल भी अदा कर चुकी हैं। एरिका आखिरी बार स्टार प्लस के शो 'कसौटी जिंदगी के' में नजर आईं थीं।

Content Writer

Smita Sharma