ब्रालेस आउटफिट में टीवी की प्रेरणा ने ढाया कहर, साइड कट ड्रेस में दिखाईं टोन्ट लेग्स

2/26/2022 5:27:54 PM

मुंबई: एक्ट्रेस एरिका फर्नांडीस स्टाइल और बोल्डनेस के मामले में बाॅलीवुड की हसीनाओं को मात देती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनकी तस्वीरें तहलका मचा देती हैं। हाल ही में  एरिका ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एरिका का ब्रालेस लुक देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो एरिका साइड कट गिल्टरी आउटफिट कैरी किया है।

एरिका का ये आउटफिट उनके पेट के हिस्से से कटा है जो उनके लुक को और भी बोल्ड बना रहा है। एरिका ने अपने इस लुक को डार्क मेकअप, ब्राउन लिपस्टिक और बन से कंप्लीट किया है। वह कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं।

 उनका किलर फिगर देख आपकी सांसे थम जाएंगी। एरिका की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

एरिका फर्नांडिस टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। 2016 में एरिका फर्नांडिस ने  टीवी की दुनिया में कदम रखे। उनका पहला टीवी शो 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' था जिसमें उन्होंने सोनाक्षी बोस का किरदार निभाया था। 

इस रोल के जरिए एरिका हिट हो गई थीं। इसके बाद एरिका फर्नांडिस 'कसौटी जिंदगी के' में नजर आईं। वह कुछ म्यूजिक वीडियोज भी कर चुकी हैं। टीवी में आने से पहले उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में अपनी किस्मत अजमाई थी।

एरिका ने 2013 में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस इंडस्ट्री में उन्होंने  7-8 फिल्में कीं। एरिका की लास्ट रिलीज साउथ इंडियन फिल्म 2017 में आई थी। 

Content Writer

Smita Sharma