बल्ड कैंसर से जंग हारे 10 साल के एक्टर राहुल कोली...हिजाब के विरोध में न्यूड हुईं सेक्रेड गेम्स फेम एलनाज..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

10/12/2022 7:32:56 AM

मुंबई: आज खबर आई कि ऑस्कर में जाने वाली गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' के लीड एक्टर राहुल कोली हमारे बीच नहीं रहे। 10 साल के राहुल बल्ड कैंसर से जंग हार गए। सेरोगेसी के जरिए मम्मी पापा बने  साउथ सुपरस्टार नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन पर सरकार एक्शन लेने जा रही है। इसके अलावा 'बिग बाॅस 9' फेम प्रिया मलिक फाइनली दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गईं। प्रिया ने 9 अक्टूबर को अपने जीवन के प्यार करण बख्शी से शादी कर ली। कपल दिल्ली में आनंद कारज की रस्म निभाकर एक-दूजे का हुआ। आइए डालते हैं बाॅलीवुड टाॅप 10 की खबरों पर एक नजर..
 


दुखद: नहीं रह 'छेल्लो शो' के लीड एक्टर,ब्लड कैंसर ने ली 10 साल के राहुल कोली की जान 

 

 बी-टाउन इंडस्ट्री से हाल ही में एक दुख भरी खबर सामने आई है। खबर है ऑस्कर में जाने वाली गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' के लीड एक्टर राहुल कोली हमारे बीच नहीं रहे। राहुल के पिता के मुताबिक उन्हें बार-बार बुखार आ रहा था। इसके बाद ही उन्हें उल्टियां होने लगी थीं। फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले ही उनके निधन से हर कोई दुखी है। ब्लड कैंसर यानी ल्यूकेमिया से पीड़ित होने के बाद राहुल अहमदाबाद के गुजरात कैंसर अनुसंधान संस्थान में पिछले चार महीने से इलाज करा रहे थे।

 


शादी के 4 महीने बाद सरोगेसी से जुड़वां बच्चों की मां बनी नयनतारा पर उठे कई सवाल, अब सरकार करेगी मामले की जांच

 

 

साउथ सुपरस्टार नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन के घर हाल ही में नन्हें बच्चों की किलकारी गूंजी। शादी के 4 महीने बाद कपल ने दो प्यारे से बेटों का स्वागत किया।रविवार 9 अक्टूबर को कपल ने इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया। दोनों के फैंस इस सरप्राइज के बाद खुश हो गए थे और उन्हें बधाइयां दे रहे थे। हालांकि सोशल मीडिया पर इस स्टार कपल के शादी के चार महीनों के बाद ही बच्चे होने पर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, कपल ने सेरोगेसी के एक दो प्यारे से बेटों का स्वागत किया। ऐसे में ट्विटर पर सरोगेसी और अडॉप्शन को लेकर भी बहस छिड़ गई थी। कई यूजर्स का कहना था कि नयनतारा ने सरोगेसी का रास्ता अपनाकर सही नहीं किया। अब इस मामले में सरकार भी जुड़ गई है।

 

दूसरी बार दुल्हनिया बनीं प्रिया मलिक, दिल्ली के गुरुद्वारे में आनंद कारज की रस्म निभा प्यार करण बख्शी की हुईं एक्ट्रेस  

 

 

'बिग बाॅस 9' फेम प्रिया मलिक फाइनली दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गईं। प्रिया ने 9 अक्टूबर को अपने जीवन के प्यार करण बख्शी से शादी कर ली। कपल दिल्ली में आनंद कारज की रस्म निभाकर एक-दूजे का हुआ। प्रिया और करण ने बेहद सादगी भरे अंदाज में गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से शादी की लेकिन उनके करीबी परिवार और दोस्तों ने शादी में खूब धमाल मचाया। लुक की बात करें तो प्रिया बेबी पिंक कलर के हैवी लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। चोकर नेकलेस, मांग टीका,नथ, कलीरे, गोल्डन चूड़ियां, हाथों में सजी पिया के नाम की मेंहदी प्रिया के ब्राइडल लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं करण  व्‍हाइट बंदगला सूट और पिंक टर्बन में खूब जंच रहे थे।

 


दूसरी बार पापा बनने जा रहे हैं ''कुल्फी कुमार बाजेवाला'' फेम मोहित मलिक

 

 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' फेम मोहित मलिक के घर दूसरी बार किलकारी गूंजने वाली हैं। जी हां, आपने ठीक सुना मोहित मलिक की पत्नी और एक्ट्रेस अदिति शिरवाइकर मलिक दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। उनके लाडले एकबीर जल्द ही बड़े भैया बनने वाले हैं। एक रिपोर्ट मुताबिक कपल अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाला है। अदिति दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और अपने पहले ट्राइमेस्टर में हैं। कपल ने अभी तक ऑफिशियली इस खबर की पुष्टि नहीं की है। हालांकि उनके फैंस इस बात से बेहद खुश हैं।देखना होगा कि कपल कब इसकी अनाउंसमेंट करता है।

 


चुनाव लड़ेंगी बॉलीवुड क्‍वीन! मनाली में CM जयराम ठाकुर से मिली कंगना रनौत

 

बी-टाउन के गलियारों में काफी समय से बाॅलीवुड की क्वीन यानि एक्ट्रेस कंगना रनौत की सियासी एंट्री की खबरें छाईं हुईं हैं। वैसे तो कंगना कई बार कह चुकी हैं कि उनका राजनीति में एंट्री करने का कोई इरादा नहीं हैं लेकिन फिर भी आए दिम एक्ट्रेस के चुनाव लड़ने की खबर आती रहती हैं। इसी बीच एक बार फिर कंगना अपनी राजनीति एंट्री को लेकर चर्चा में आ गईं हैं। दरअसल, हिमाचल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बॉलीवुड कंगना रनौत के साथ मुलाकात की है। मुख्यमंत्री जयराम कंगना से मिलने उनके घर मनाली पहुंची थे। इस दौरान उन्होंने कंगना के परिवार के साथ नाश्ता भी किया। उनके साथ शिक्षा मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।

 

 

 

करण जौहर ने ट्विटर से बनाई दूरी

बॉलीवुड तड़का टीम.मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वह ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं और ट्वीट्स के जरिए अपनी बात लोगों के सामने रखते रहते हैं, जिसको लेकर कई बार वो ट्रोल भी हो जाते हैं। लेकिन अब फैंस को करण जौहर के ट्वीट्स नहीं देखने को मिलेंगे। जी हां, ट्रोलिंग के बाद अब करण ने ट्विटर छोड़ने का फैसला ले लिया है। उन्होंने सोमवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर से बाहर निकलने की घोषणा की। 


अमिताभ बच्चन के 80वें बर्थडे पर पीएम मोदी ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन का आज बर्थडे है। 11 अक्टूबर 2022 को एक्टर अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें फैंस और नेता-अभिनेता सोशल मीडिया के जरिए बधाइयां दे रहे हैं। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिग बी के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

हिजाब के विरोध में न्यूड हुईं सेक्रेड गेम्स फेम एलनाज,

पिछले महीनों से ईरान में महिलाएं लगातार हिजाब आंदोलन को लेकर सड़कों पर उतरी हुई हैं। इस विवाद की आग अब न सिर्फ ईरान बल्कि पूरी दुनिया में फैल चुकी है। अब तक कई एक्ट्रेसेस इस आंदोलन के समर्थन में आ चुकी हैं। वहीं अब हाल ही में हिट सीरीज सेक्रेड गेम्स में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी भी इस विवाद में कूद पड़ी हैं। एक्ट्रेस ने न्यूड होकर इस आंदोलन का समर्थन किया है।

 

 

 

बच्चन साहब की तस्वीरों से अपना ऑटो रिक्शा सजा अमिताभ के घर पहुंचा फैन


सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का आज बर्थडे हैं। 11 अक्टूबर को दिग्गज एक्टर 80 के साल के हो गए हैं। बिग बी के बर्थडे पर उनके फैंस में एक अलग ही जोश देखने को मिल रहा है और वह अपने-अपने अंदाज में एक्टर का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इन्हीं में से उनका एक फैन ऐसा भी दिखा, जिसने अमिताभ के बर्थडे पर अपना पूरा ऑटो उनकी तस्वीरों से सजा डाला। 

 

धनुष-ऐश्वर्या रजनीकांत के पैच-अप की अटकलों पर एक्टर के पिता ने तोड़ी चुप्पी

साउथ स्टार धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने इस साल की शुरुआत में एक दूसरे से अलग होने की घोषणा की थी। दोनों का यह फैसला सुन फैंस काफी हैरान रह गए थे। वहीं अब कुछ दिनों से खबर आ रही है कि इस कपल ने फिर से पैचअप का फैसला ले लिया है। दोनों अब अपने तलाक को कैंसिल करने करना चाहते हैं। वहीं अब बेटे-बहू धनुष और ऐश्वर्या के साथ आने की अटकलों पर धनुष के पिता कस्तूरी राजा ने चुप्पी तोड़ी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News